XUV700 Electric से लेकर Majestor तक – 2025 में लॉन्च होंगी ये ज़बरदस्त 7-Seaters!

On: July 13, 2025 3:11 PM
Follow Us:
Renault Boreal

अगर आप एक बड़ी फैमिली के लिए SUV खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आने वाला साल आपके लिए खास हो सकता है। भारत में 2025 से लेकर 2026 तक कई नई 7-सीटर SUVs लॉन्च होने वाली हैं, जो डिजाइन, फीचर्स और परफॉर्मेंस के मामले में काफी बेहतर होंगी।

1. Mahindra XEV 7e

Mahindra XEV 7e

Mahindra XUV700 का इलेक्ट्रिक वर्जन XEV 7e जल्द भारत में आएगा। यह Mahindra की INGLO प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी और दो बैटरी ऑप्शन में मिलेगी – 59 kWh और 79 kWh। इसमें रियर-व्हील ड्राइव मिलेगा और लॉन्च के समय 6 और 7 सीटर दोनों विकल्प दिए जाएंगे। इसकी कीमत लगभग ₹28 लाख से शुरू हो सकती है।

2. Renault Boreal

Renault Boreal को Dacia Bigster के आधार पर तैयार किया गया है। यह SUV 4,556 mm लंबी और 2,702 mm व्हीलबेस के साथ आएगी। इसमें 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 6-स्पीड DCT गियरबॉक्स से जुड़ा होगा। इसके दो पावर वेरिएंट होंगे – 138 और 163 PS। भारत में यह 7-सीटर ऑप्शन में लॉन्च होगी और कीमत ₹16–20 लाख के बीच रह सकती है।

Renault Boreal

3. MG Majestor

MG की नई 7-सीटर SUV ‘Majestor’, असल में Gloster का फेसलिफ्ट वर्जन है। यह बाहर से Maxus D90 जैसी दिखती है और अंदर से भी नए फीचर्स के साथ आएगी। इसमें 2.0 लीटर डीजल इंजन मिलेगा, जो 216 bhp और 479 Nm टॉर्क जनरेट करेगा। यह 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आएगी।

MG Majestor

4. New Nissan 7-Seater SUV

New Nissan 7-Seater SUV

Renault Boreal का एक निसान वर्जन भी 2027 की शुरुआत में आ सकता है। इसमें वही 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और DCT गियरबॉक्स सेटअप मिलेगा। यह SUV उन ग्राहकों के लिए होगी जो स्टाइल और जगह दोनों को महत्व देते हैं।

अगर आप बड़ी SUV लेने का सोच रहे हैं तो ये ऑप्शन्स जरूर ध्यान में रखें।

Nikhil Pratap

Nikhil Pratap is a dedicated writer specializing in automobile news, jobs, education, train updates, and government schemes. He strives to provide his readers with timely and accurate information, helping them stay informed and make better decisions.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now