PM Kisan Yojana 20th Installment: पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त का इंतजार जल्द होगा खत्म! जानिए किस तारीख को आएंगे 2000 रुपये

On: July 18, 2025 12:53 PM
Follow Us:
PM Kisan Yojana 20th Installment

PM Kisan Yojana 20th Installment: देश के करोड़ों किसानों के लिए राहत भरी खबर जल्द आ सकती है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के तहत किसानों को हर साल तीन किस्तों में कुल ₹6000 की आर्थिक मदद दी जाती है। हर किस्त ₹2000 की होती है और यह चार-चार महीने के अंतराल पर दी जाती है।

अब किसान 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि पिछली यानी 19वीं किस्त 24 फरवरी 2025 को जारी की गई थी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि अगली ₹2000 की राशि किसानों के खाते में कब आएगी?

कब आ सकती है 20वीं किस्त? जानिए संभावित तारीख

हालांकि सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 या 19 जुलाई को बिहार के मोतीहारी में एक बड़ी रैली को संबोधित कर सकते हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि उसी दौरान PM-Kisan Yojana की 20वीं किस्त भी किसानों के खातों में ट्रांसफर की जा सकती है।

अगर ऐसा होता है तो 18 या 19 जुलाई 2025 को लाभार्थी किसानों को अगली किस्त का लाभ मिल सकता है।

PM Kisan Yojana 20th Installment

ऐसे चेक करें कि आपके खाते में ₹2000 आए या नहीं

यदि आप जानना चाहते हैं कि आपके खाते में पीएम किसान योजना की अगली या पिछली किस्त आई है या नहीं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

पीएम किसान योजना की किस्त स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया:

  1. सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर “Farmers Corner” सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. यहां “Know Your Status” पर क्लिक करें।
  4. अब नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको अपना 12 अंकों का रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड डालना होगा।
  5. अगर आपके पास रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं है तो “Know Your Registration Number” पर क्लिक करें और अपना मोबाइल नंबर या आधार नंबर डालकर OTP के जरिए जानकारी प्राप्त करें।
  6. OTP दर्ज करने के बाद “Submit” बटन दबाएं।
  7. स्क्रीन पर आपकी आवेदन की पूरी जानकारी और किस्त की स्थिति दिखेगी।

करोड़ों किसानों के लिए वरदान बनी यह योजना

PM-KISAN योजना को देशभर में किसानों को सीधे आर्थिक मदद देने वाली सबसे बड़ी योजना माना जाता है। अब तक इस स्कीम के जरिए 1900 करोड़ से ज्यादा की धनराशि किसानों के खातों में सीधे ट्रांसफर की जा चुकी है। इससे छोटे और सीमांत किसानों को खेती की लागत में काफी सहूलियत मिली है।

अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं और अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो 18 या 19 जुलाई तक का इंतजार कर सकते हैं। साथ ही, ऊपर बताए गए स्टेप्स की मदद से आप यह भी चेक कर सकते हैं कि ₹2000 की किस्त आपके खाते में आई है या नहीं।

Nikhil Pratap

Nikhil Pratap is a dedicated writer specializing in automobile news, jobs, education, train updates, and government schemes. He strives to provide his readers with timely and accurate information, helping them stay informed and make better decisions.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें