अगर आप एक नया और स्लीक स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो Vivo का अगला फोन आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। कंपनी जल्द ही भारत में अपनी V सीरीज का नया मॉडल Vivo V60 लॉन्च करने जा रही है, जो अपने डिजाइन और बैटरी के लिए खास चर्चा में है। बताया जा रहा है कि यह फोन 6500mAh की बड़ी बैटरी के बावजूद बाजार का सबसे पतला स्मार्टफोन हो सकता है।
Vivo V60 का डिजाइन और कलर
लीक्स के अनुसार, Vivo V60 में एक प्रीमियम और स्लिम बॉडी देखने को मिलेगी। इसके बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा, जिसे ZEISS ब्रांडिंग के साथ लाया जा सकता है। फोन क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है, जो हाथ में पकड़ने पर काफी प्रीमियम फील देगा। रंगों की बात करें तो यह गोल्ड, मिस्ट ग्रे और मूनलिट ब्लू जैसे कलर ऑप्शन में आ सकता है।
डिस्प्ले और कैमरा
Vivo V60 में 6.67-इंच की क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट और 1300nits की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो इसमें 50MP + 50MP + 8MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

परफॉर्मेंस और बैटरी
फोन में Qualcomm का Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर हो सकता है, जो मिड रेंज में अच्छा परफॉर्मेंस देता है। सबसे खास बात है इसकी बैटरी — 6500mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो लम्बे समय तक फोन चलाने में मदद करेगी। बड़ी बैटरी के बावजूद इसका बॉडी डिज़ाइन बेहद पतला होगा, जो इसे और खास बनाता है।
संभावित कीमत और लॉन्च डेट
Vivo V50 को कंपनी ने करीब 35 हजार रुपये में लॉन्च किया था। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि Vivo V60 की कीमत भारत में 37,000 से 40,000 रुपये के बीच हो सकती है। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन लीक के मुताबिक इसे 12 अगस्त तक लॉन्च किया जा सकता है।
अगर आप एक पतला, स्टाइलिश और बड़ी बैटरी वाला फोन लेना चाहते हैं, तो Vivo V60 एक बार जरूर देख सकते हैं।













